गुना भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त का एक शहर है। यह शहर मध्य प्रदेश के उत्तर में स्थित है। ३५ किलोमीटर दूर राजस्थान सीमा है, पार्वती नदी मध्य प्रदेश और राजस्थान को अलग करती है। गुना मालवा का प्रवेश द्वार कहा जाता है और ग्वालियर संभाग में आता है। गुना शहर ७७' देशांतर तथा २५' अक्षांश तथा राष्ट्रीय राजमार्ग ३ (आगरा-मुम्बई) पर स्थित है। कोटा और बीना शहर से रेल मार्ग द्वारा भी यहाँ पहुँचा जा सकता है। शहर में मुख्यतः हिन्दू ,मुस्लिम तथा जैन समुदाय के लोग निवास करते हैं। । खेती यहाँ का मुख्य कार्य है। गुना के पास बजरंगढ नामक ऐतिहासिक स्थान है। यहाँ महावीर भगवान की प्राचीन मूर्ति
है। स्वतंत्रता से पहले गुना ग्वालियर राज घराने का हिस्सा था। जिस पर
सिन्धिया वंश का अधिकार था। कुल क्षेत्रफल ६४८४.६३ वर्ग कि.मी. तथा
जनसंख्या ८३८०२६ है।
गुना का एक अर्थ गणित से सम्बन्धित है। जिसका अर्थ है गुणा
होना। २ का ६ गुना १२ हुआ अर्थात>> २ x ६=१२. (x) चिन्न्ह गुणा का
है। ठीक इसी प्रकार दोगुना,तीन गुना आदि भी हैं। ,अर्थात ५ का दोगुना हुआ
१० और तीन गुना हुआ १५.
No comments:
Post a Comment